दुर्ग

महिला ने एक-दूसरे के घर घुस की तोडफ़ोड़-मारपीट, जुर्म दर्ज
21-May-2022 3:27 PM
महिला ने एक-दूसरे के घर घुस की तोडफ़ोड़-मारपीट, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 मई।
छावनी थानांतर्गत कैम्प-2 में पड़ोसी दो महिलाओं ने एक-दूसरे के घर में घुस मारपीट और तोडफ़ोड़ की है। झगडऩे और बदला लेने के बाद दोनों ने थाना पहुँच एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

पुलिस के अनुसार संतोष किराना के पास ताड़ी लाईन निवासी दिव्या सिंह (35 वर्ष) ब्यूटी पार्लर का काम करती है। दिव्या का आरोप है कि उसकी पडो़सन संगीता पुराने विवाद को लेकर हमेशा झगड़ा करती रहती है। बीती दोपहर संगीता  अचानक दिव्या के घर में जबरदस्ती घुस गयी और गाली गलौज करते हुए वाशिंग मशीन, दीवान एवं दरवाजा में तोडफ़ोड़ करने लगी। दिव्या को सामान की तोडफ़ोड़ से लगभग 5 हजार का नुकसान हुआ है। घटना के समय दिव्या का बेटा श्रेयांश और पडो़सी भुनेश्वरी मौजूद थे। जानकारी मिलते ही दिव्या घर आई और तत्काल संगीता के घर में घुस उसने संगीता से मारपीट की।

संगीता का आरोप है कि दिव्या मेरे पति से अक्सर बातचीत कर उनको मेरे खिलाफ भडक़ाती रही है। मारपीट से संगीता के दोनों हाथ की कलाई और अंगूठे में चोट आई है। मारपीट के दौरान सरीता प्रसाद और वर्षा ने बीचबचाव कर दिव्या को अलग हटाया। इस मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी संगीता के खिलाफ धारा 294, 427, 452 और दिव्या सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 452 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट