दुर्ग

कैमरा लेकर बेच देने वाला गिरफ्तार
19-May-2022 3:10 PM
कैमरा लेकर बेच देने वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 19 मई।  स्टूडियो से किराए पर कैमरा लेकर उसे बेच देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया एवं उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से लाखों रुपए के कैमरे जब्त किए गए।

अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पचरी पारा दुर्ग निवासी आरोपी अमन यादव उर्फ सागर ने स्टूडियो के संचालक राकेश यादव निवासी पचरी पारा दुर्ग से किराए के रूप में 1,16,000 रुपए कीमत का निकॉन कंपनी का कैमरा लिया और उसे किसी अन्य को 95000 रुपए में बेच दिया।

इसी तरह आरोपी ने रवि लाल देवांगन से कैनन कंपनी का कैमरा जिसकी कीमत 61999 रुपए थी, उसे 40000 रुपए में फर्जी बिल एवं अपने आधार कार्ड के द्वारा रजा सेल रायपुर को बेच दिया। मेघाराम यादव से कैनन कंपनी का कैमरा जिसकी कीमत 1,25,700 रुपये थी किराए पर लेकर अपने पास रखा हुआ था।


अन्य पोस्ट