दुर्ग

साईं मंदिर के सामने से ई-रिक्शा चोरी
12-May-2022 4:08 PM
साईं मंदिर के सामने से ई-रिक्शा  चोरी

दुर्ग, 12 मई ।  कसारीडीह साईं मंदिर के पास खड़ा किए ई-रिक्शा की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर कसारीडीह निवासी मुरली कुमार देवांगन ई रिक्शा चलाने का काम करता है। 29 अप्रैल को वह ई रिक्शा चलाने ले गया था। रात 9 बजे राजेंद्र पार्क चौक के पास रोड में एक सवारी को उसने अपने ई-रिक्शा में बैठाया।  साईं मंदिर के पास पहुंचने पर प्रार्थी मुरली की तबीयत कुछ खराब होने लगी तो वह ई-रिक्शा को रोक कर साईं मंदिर के द्वार के पास बैठ गया। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी। जब उसे थोड़ा ठीक लगा तो वह उठकर ई रिक्शा रखी हुई थी उस जगह पर आया। उस जगह से ई-रिक्शा तथा सवारी दोनों गायब थे।
 


अन्य पोस्ट