दुर्ग

स्टेशन का होगा विस्तार और सौंदर्यीकरण- सरोज
12-May-2022 4:02 PM
स्टेशन का होगा विस्तार और सौंदर्यीकरण- सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई। 
शहर को जल्द ही एक बहुत बड़ी  सौगात मिलने वाली है। दुर्ग रेलवे स्टशन का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण शीघ्र प्रार भ होने जा रहा है जिससे शहरवासियों को स्टेशन में न सिर्फ विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी बल्कि स्टेशन का स्वरुप भी बदलेगा।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि संसद के विगत बजट सत्र में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट कर  उन्होंने दुर्ग स्टेशन के विस्तारीकरण तथा सौंदर्यीकरण करने का अनुरोध  किया था, जिसे  केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने तुरंत ही स्वीकार कर किया था तथा इस स बन्ध में विभागीय दिशानिर्देश जारी कर दिए थे।  इसी परिप्रेक्ष्य में स्थानीय रेल प्रशासन ने यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए  दुर्ग स्टेशन के  सौंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण का प्रस्ताव पारित किया था।
इस हेतु वास्तुविद नियुक्त करने तथा प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए एजेंसी के चयन हेतु निविदा जारी की जा रही है।  

सुश्री पांडेय ने कहा कि दुर्ग के निवासियों की यह एक बहुत पुरानी मांग थी क्योंकि शहर के विस्तार तथा आबादी के बढऩे के साथ स्टेशन में  सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। साथ ही स्टेशन के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता भी थी क्योंकि दुर्ग स्टेशन काफी पहले निर्मित किया गया और वर्तमान में इसका स्वरुप बदलने की स त आवश्यकता है।

पांडेय ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर शहर के निवासियों एक सुंदर और सर्वसुविधायुक्त स्टेशन मिलेगा। साथ ही उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने  दुर्ग की  जनता की इस मांग का स मान किया तथा इसे पूर्ण करने की पहल की।

ज्ञात रहे कि इसके पहले भी सुश्री सरोज पांडेय के प्रयासों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई कार्य रेलवे द्वारा किये गए थे। उनके प्रयासों से ही प्लेटफार्म में एस्कलेटर तथा लि ट लगाया गया था। वृद्धजनों तथा नि:शक्तों के लिए बैटरी ऑपरेटेड कार भी उन्होंने ही शुरू करवाई थी।
 


अन्य पोस्ट