दुर्ग
पॉवर हाउस में शराब के लिए वसूली, ड्रायवर और उसके भाई को मारा
11-May-2022 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर,11 मई। शराब के लिए रूपये मांग रहे आरोपी ने पॉवर हाउस में कल रात ऑटो ड्रायवर और उसके भाई से जमकर मारपीट की।
छावनी पुलिस ने बताया कि विजय पाल (32 वर्ष) निवासी पुराना बस स्टैण्ड, अजंता लाज के पीछे गुजराती मोहल्ला आटो चालक है। कल रात वह अपने घर के सामने खड़ा था तभी मोहल्ले का सुरेन्द्र बैरागी आया और शराब पीने के लिए रूपये मांगने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
िवजय खुद को बचाते हुए भाग कर थाना आया तो उसके भाई सुनील पाल से मारपीट करते हुए आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। सुनील के बाएं हाथ और भुजा में चोट आई है।
रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र बैरागी के खिलाफ धारा 294, 323, 327 और 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे