दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 मई। छावनी थानांतर्गत नंदनी रोड से ट्रॉली सहित ट्रैक्टर तब चोरी हो गया, जब ड्रायवर उसे दलवीर भवन के सामने खड़ा कर खाना खा रहा था। रात में ही ट्रैक्टर की खोजबीन पर उसे ले गया आरोपी खुर्सीपार के अंडा चौक पर पकड़ लिया गया। ड्रायवर व उसके भाई ने आरोपी रमेश को थाना ला कर छावनी पुलिस के सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार रमेश जायसवाल (40 वर्ष) ट्रेक्टर ड्रायवर है। वह सोमवार अपने ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को दलवीर भवन के सामने खाली जगह में शाम को खडा़ कर अपने घर चला गया। खाना खाने के बाद रात्रि करीब 10 बजे लौटा तो ट्रेक्टर एवं ट्राली नहीं था।
आस पास पता तलाश किया तो नहीं मिला। तब उसने अपने भाई को घर में बताया और दोनों मोटर सायकल से अलग अलग दिशा में खोजने निकले। रमेश को ट्रैक्टर एवं ट्रॉली खुर्सीपार अंडा चौक पर मिला, जिसे योगेश नाम का लडक़ा चला कर भाग रहा था। रमेश ने उसे रोका और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित थाना लेकर आया। पुलिस ने योगेश के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की है।