दुर्ग

मोटरसाइकिल की चोरी
11-May-2022 4:43 PM
मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग, 11 मई। शराब दुकान के सामने वाहन खड़ी कर शराब खरीदने अंदर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया .मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। पुलिस के मुताबिक रसमड़ा निवासी चेतन ठाकुर 7 मई की सुबह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर साजा जिला बेमेतरा गया था। शाम को वह वापस लौट रहा था. आते समय वह बायपास रोड टोल प्लाजा के पास दुर्ग में शराब भट्टी के पास रुका और अपने वाहन को शराब भट्टी के सामने खड़ी किया. शराब लेने के लिए वह अंदर गया हुआ था. थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।
चोरी के वाहन की कीमत लगभग 15000 आंकी गई है.


अन्य पोस्ट