दुर्ग

शादी कार्यक्रम का स्थल पूछने पर आरोपी ने मारा चाकू
11-May-2022 4:28 PM
शादी कार्यक्रम का स्थल पूछने पर आरोपी ने मारा चाकू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मई।
भिलाई निवासी प्रार्थी को चंडी मंदिर दुर्ग के पास शादी कार्यक्रम स्थल पूछना भारी पड़ गया .आरोपियों ने हमसे पता क्यों पूछ रहा है कह कर प्रार्थी पर धारदार वस्तु से वार कर दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने प्रार्थी व उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी .प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक एकता नगर वार्ड 9 भिलाई निवासी रमेश कुमार मनवार 9 मई को अपने परिचय वाले की शादी में शामिल होने अपनी मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त दिनेश कुमार एवं धनंजय वर्मा के साथ गया नगर दुर्ग गया था .रात लगभग 11:30 बजे चंडी मंदिर के पास चंडी चौक दुर्ग पहुंचकर उसने अपनी मोटरसाइकिल रोकी और उसका दोस्त दिनेश गाड़ी से उतार वहां पर खड़े व्यक्तियों से शादी कार्यक्रम का स्थल पूछने लगा. इस पर आरोपी राकेश ने मैं क्यों बताऊं कहकर आरोपी ने गाली गलौज प्रारंभ कर दी. जब दिनेश ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से दिनेश पर वार कर दिया .झगड़ा होता देख जब प्रार्थी बीच-बचाव करने गया तब आरोपी ने चाकू से प्रार्थी के जाघ पर वार कर दिया .इसी दौरान आरोपी का साथी अजय भी वहां पहुंचा और दोनों ने प्रार्थी व उसके दोस्त की पिटाई कर दी .इस झूमा झटकी में प्रार्थी का मोबाइल ,पर्स जिसमें आधार कार्ड ,पैन कार्ड व नगद रकम 8000 था वह पर्स गिर गया वहीं प्रार्थी के दोस्त दिनेश का सोने की चैन घटनास्थल पर गिर गई .दोनों घायल को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल दुर्ग लाकर इलाज कराया गया।
 


अन्य पोस्ट