दुर्ग
भिलाई नगर,11 मई। भिलाई-3 में शराब के लिए रूपये देने से मना करने पर बेटे ने माँ से जमकर मारपीट की। घटना के समय आरोपी की बहन और पत्नी ने बीचबचाव कर महिला की जान बचाई।
पुलिस के मुताबिक शांति पारा भिलाई 3 निवासी प्रतिमा दास (65 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह बेटे अभिषेक और बहू किरण दास, पोता तनीश के साथ रहती है। किरण अपने मायके गनियारी गयी थी। कल अभिषेक ने रूपये की मांग करते हुए झगडा कर रहा था। प्रतिमा ने बेटी दीपमाला और बहू किरण को फोन कर बुलाई। दोनों कल शाम शांति पारा भिलाई 3 आए। इस बात पर अभिषेक ने रूपये मांगने की बात किरण और दीपमाला को क्यों बताया कह कर विवाद किया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रतिमा से शराब पीने के लिए रूपये की मांग करने लगा। मना करने पर माँ को पीटने लगा। उसके सिर, हाथ, सीना में चोट आई है।
रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।