दुर्ग
ड्राइवर ने पत्नी-माँ से की मारपीट, जुर्म दर्ज
09-May-2022 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 9 मई। कल रात पेशे से ऑटो चालक पति ने खाना बनाने को लेकर पत्नी और माँ से मारपीट की। वह शराब के नशे में था। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
पंजाबी मोहल्ला जागीर चौक न्यू खुर्सीपार निवासी सिमरन कौर (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसका पति संतू सिंह कल शराब के नशे में आटो चलाकर घर आया और खाना नहीं बनाती हो बोलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जब सास कमलजीत कौर बीचबचाव करने लगी तो उसे भी मारा। सिमरन के गाल एवं कान तथा कमलजीत के हाथ में चोट आई है। रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी संतू सिंह के खिलाफ धारा 323 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे