दुर्ग
विधानसभा चुनाव में नए चेहरे को मिलेगी तव्वजो
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मई। आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर भाजपा की बूथ इकाई से लेकर जिला केंद्र तक संगठन की फौज तैयार करने संभागीय जिलों की बैठक व फीडबैक लेने पहली बार दुर्ग पहुंची भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने जिम्मेदार नेताओं से कहा कि अब आराम करने का समय नहीं बल्कि संगठन की मजबूती के लिए काम करने का वक्त है इसलिए प्रत्येक नेता नीचे बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं के जरिए भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों को उजागर करने पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए।
कार्यक्रमों के तहत बूथों की सरंचना पर ध्यान फोकस करें। दुर्ग संभाग के अंतर्गत संगठन के दुर्ग, भिलाई, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा व बेमेतरा के 6 जिले के महत्वपूर्ण पदाधिकारी व नेताओं की आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, जिला संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की पहली बार दुर्ग आगमन पर भाजपा कार्यालय में भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ फटाके फोडक़र व तिलक लगाकर केसरिया गमछा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री किरण देव ने किया तथा आभार प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी ने किया।
प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने जिले की समीक्षा की शुरुआत की जिसमें सबसे पहले दुर्ग की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद बारी बारी से सभी 6 जिलों की फीडबैक लेकर कहा कि भाजपा की प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए अब पूरा समय चुनौतीपूर्ण है इसलिए प्रदेश में सत्ता वापसी हेतु पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यों व कार्यक्रमों को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर किया जाए। उन्होंने बूथ में सत्ता वापसी की चाबी होने की बात कहते हुए कहा भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के तहत पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है।
संगठन विस्तार योजना इसकी पहली कड़ी है इसके लिए शक्ति केंद्र विस्तारकों को बूथों पर जाकर 23 बिंदुओं पर आधारित फार्मेट की सही जानकारी एकत्र कर प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुखों संरचना करने का निर्देश दिए हैं। यह सभी कार्य 20 मई तक हर हाल में पूरा करने को कहा उसके बाद इसे सरल पोर्टल में अपडेट कर पार्टी की दूसरे चरण की कार्य योजना के लिए तैयार रहने व इसकी समीक्षा के लिए पार्टी की सहप्रभारी नितिन नवीन की पहुंचने की जानकारी दें।
बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार दिशाहीन है। भूपेश सरकार के भ्रष्ट व अफसरशाही नीति ने राज्य के विकास को ब्रेक कर दिया है और आनन फानन लिए जा रहे मनमाने फैसले से सभी योजना मूर्त रूप लेने से पहले दम तोड़ रही है। चारों तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता हर योजना में अपना हित साधकर भ्रष्टाचार में लगी हुई और भूपेश सरकार की यही नीति व अफसरशाही उन्हें ले डूबेगी इसलिए कार्यकर्ता इसे गांव गली कूचों तक बताए।
बैठक में वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, दयालदास बघेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, अवधेश चंदेल, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, संध्या परगनिहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाण्डेय, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नीलू शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, शंकर लाल देवांगन सहित अनेक मौजूद थे।