दुर्ग
पिछले 2 वर्ष की तुलना में पेयजल व्यवस्था में हुआ काफी सुधार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था अमृत मिशन के कार्य पूर्ण होते ही दुरूस्त हो चुकी है। जल्द ही शहर पेयजल के मामलों में टैंकर मुक्त हो जावेगा। वर्तमान में 6 पाइंट पर टैंकर से पेयजल की सप्लाई हो रही वह भी कुछ दिनों में बंद कर दिया जायेगा और अमृत मिशन से जल आपूर्ति उन क्षेत्रों में शुरू हो जाएगी।
सन 2020 में शहर के लगभग 61 पाइंट पर पेयजल की किल्लतों को टैंकरों के माध्यम से दूर किया जाता रहा है। प्रतिदिन लगभग 61 ट्रिप टैंकरों के माध्यम से पेयजल की पूर्ति की जाती रही है, अब उन स्थितियों से उबर चुकी है और पेयजल की सप्लाई निगम क्षेत्र में आबाद गति से जारी है। अमृत मिशन के तहत सभी 60 वार्डो में पाइप लाइन का विस्तार लगभग हो चुका है, जिससे पेयजल की भी आपूर्ति की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जलकार्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी विभागों के अधिकारी भी पेयजल की सतत मॉनिटरिंग कर रहे है और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए लगे हुए है। कुछ-कुछ स्थानों पर पेयजल की समस्या आती है वहां त्वरित निराकरण की दिशा में पहल की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में अमृत मिशन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, अब जल्द ही पेयजल व्यवस्था टैंकर मुक्त होकर अमृत मिशन के पाइप लाइन से मिलना शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2020 में 61 पाइंट पर टैंकर से पेयजल की सप्लाई किया जाता था । अब मात्र 6 पाइंट तक पेयजल सप्लाई की जरूरत पड़ रही है, आने वाले कुछ दिनों में टैंकर से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो जायेगा। करहीडीह और पुलगांव और अनेक क्षेत्रों में कई वर्षो बाद पानी घर तक पहुंचाए।