दुर्ग

पुतरा-पुतरी विवाह में बारात लेकर पहुंचे विधायक वोरा
05-May-2022 5:28 PM
पुतरा-पुतरी विवाह में बारात लेकर पहुंचे विधायक वोरा

दुर्ग, 5 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा आह्वान पर दुर्ग जिला महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतरा-पुतरी विवाह के अवसर पर आयोजित विवाह समारोह में पुतरा की बरात लेकर दुर्ग विधायक वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन सोसायटी के अध्यक्ष अरुण वोरा पहुंचे। साथ ही मंजू वोरा पुतरी की तरफ से उपस्थित रही। 

अक्षय तृतीया को छत्तीसगढ़ में अक्ति तिहार कहा जाता है और ये दिन शुभ कार्य को प्रारंभ के लिए मनाया जाता है। वोरा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को दूर करता है। विवाह के माध्यम से यह संदेश भी देना है कि दहेज प्रथा समाप्त करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना है। 

इस कार्यक्रम में गया पटेल, कन्या ढीमर, अजय मिश्रा, अल्ताफ  अहमद, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, दिलीप ठाकुर, दीपक जैन, शिवाकांत तिवारी, चंद्रमोहन गभने, छाया चौधरी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट