दुर्ग

गर्मी से राहत दिलाने शीतला मंदिर समिति ने बांटे नि:शुल्क मटके और सकोरे
05-May-2022 5:26 PM
गर्मी से राहत दिलाने शीतला मंदिर समिति ने बांटे नि:शुल्क मटके और सकोरे

दुर्ग, 5 मई। कसारीडीह सिविल लाईन स्थित प्रसिद्ध सतरुपा शीतला मंदिर समिति ने भीषण गर्मी से आम नागरिकों एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने अभिनव पहल की है। जिसके तहत समिति द्वारा मटके और सकोरे का नि:शुल्क  वितरण किया गया।  मटका और सकोरा लेने बड़ी संख्या में जुटे  लोगों ने समिति की इस पहल की प्रशंसा की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब दुर्ग के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने इस नेक कार्य के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा ने ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों के आवश्यकता  पर बल दिया। संचालन समिति के संयुक्त सचिव संतोष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, रणधीर सिंह राजपूत, दीपक यादव, राजा सिंह राजपूत, ललित चंदेल,तोरण साहू, इंदल सिंह ठाकुर , मुन्ना श्रीवास्तव ,अशोक यादव, अशीत सिन्हा, बाबा बालगिरी के  अलावा लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट