दुर्ग

मनवा कुर्मी युवा कार्यकारिणी ने धनेश्वरी की शादी में सौंपे 20 हजार नगदी, साड़ी व श्रृंगार सामान
05-May-2022 4:07 PM
मनवा कुर्मी युवा कार्यकारिणी ने धनेश्वरी की शादी में सौंपे 20 हजार नगदी, साड़ी व श्रृंगार सामान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 मई। 
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज युवा कार्यकारिणीं ने पाटन अटारी निवासी दिलीप वर्मा की सुपुत्री धनेश्वरी वर्मा के विवाह में 20 हजार नगद साड़ी व श्रृंगार सामग्री भेंट किये।

युवाध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने बताया कि अटारी के स्वजातिय वैभव वर्मा पिंकू वर्मा लोकेश नायक से पता चला कि दिलीप वर्मा श्रमिक है। 
मजदूरी कर परिवार  का भरण पोषण करता है, उनकी लडक़ी धनेश्वरी वर्मा भी मजदूरी कर परिवार का सहयोग करती है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण युवा कार्यकारिणी ने तय कर सहयोग करने का निर्णय लिया युवाध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने बताया कि मनवा कुर्मी समाज पाटन राज जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। 

समाज के युवा वर्ग व्यापारी नोकरी पेशा लोग अब इस मुहिम का हिस्सा बन जरूरत मंद लोगों की सहायता करने आगे आ रहे है। हमें लोगों के दुख सुख में हमेशा सहयोग करने की आवश्यक्ता है। समाज लोगों को एकजुट करके रखता है।

समाज मे अमीर गरीब हर वर्ग के लोग रहते है, हमें अपने जीवन का कुछ अंश लोगों के हितों में लगाना चाहिए। हमारा छोटा सा योगदान अगर किसी जरूरत मन्द लोगों की भलाई में काम आता है। उससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती धनेश्वरी वर्मा के विवाह में युगल किशोर आडिल, त्रिभुवन वर्मा, टोकेंद्र वर्मा, कुर्मी गुंडरा, राकेश आडिल, फालगो वर्मा, रेखराज आडिल, कसही आशीष वर्मा पाटन, लुकेश वर्मा ने उपहार भेंट किये। 
 


अन्य पोस्ट