दुर्ग

छत पर चोरी से चढ़ रहा था युवक, शादी वाले घर पर थी नजर, पकड़ाया
03-May-2022 3:25 PM
छत पर चोरी से चढ़ रहा था युवक, शादी वाले घर पर थी नजर, पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 मई।
बेटी की शादी वाले मेहमान से भरे घर में देर रात सीढ़ी लगा चोरी की नीयत से घुस रहे आरोपी को घर के मुखिया ने पकड़ लिया। दरअसल रात ढाई बजे परिवार का मुखिया उठा और बीड़ी पी रहा था तभी उसकी नजर चोर पर पड़ गई। नंदिनी पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि बानबरद निवासी मोहन लाल बघेल (52 वर्ष) की बेटी इंद्राणी बघेल की शादी के लिए उनके घर मेहमान आए हुए थे। सभी परिवार रात्रि में खाना खाकर 10 बजे सो गया। रात ढाई बजे मोहन की नींद खुली तो अंधेरे में ही वह बीडी़ सुलगा पीने लगा। इस दौरान उसकी नजर छत में लगे सीढ़ी पर किसी अज्ञात शख्स पर पडी़। उसे दौडक़र मोहन ने पकड़ा तो वह बानबरद गांव का ही आर्यन नाम का लडक़ा निकला। उसके हाथ में एक सब्जी काटने का चाकू भी था। जिसे छिनकर मोहन ने घर वालों को आवाज दिया। उसकी पत्नी कंचन बघेल, पुत्री रानी एवं मेहमान आए और आर्यन को दबोच लिया।

आर्यन घर के बाहर बांस के सिढी को लगाकर अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश करते पकड़ा गया। डायल 112 को फोन कर रात में ही बुलाया गया और आर्यन को पकड़ कर पुलिस थाना ले आई।


अन्य पोस्ट