दुर्ग
मैदान में लगी आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू
03-May-2022 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 मई। अंजोरा वेटनरी कॉलेज के पीछे कॉलेज प्रबंधन द्वारा उपयोग में किए जा रहे 300 एकड़ की जमीन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग द्वारा टीम घटनास्थल पर रवाना किया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जानवरों के रखरखाव वाले स्थान, स्टाफ क्वार्टर, कॉलेज परिसर के आसपास आग फैली हुई थी। अग्निशमन की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 4 गाड़ी पानी की मदद ली गई। आग लगने का कारण अज्ञात है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे