दुर्ग
दुर्ग, 3 मई । अपने दोस्त से मिलने जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे मोटर साइकिल सवार को चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। घायल के पुत्र की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पोटियाकला वार्ड 54 निवासी प्रार्थी विवेक साहू मजदूरी का काम करता है। उसके पिता श्यामसुंदर साहू 1 मई की शाम को अपने घर पोटियाकला से ग्राम चंदखुरी अपने मित्र से मिलने अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 07 बी क्यू 1203 से जा रहे थे। शाम लगभग 7 बजे ग्राम कोलिहापुरी 36 फोर्ट के पास दुर्ग बालोद रोड पर इनोवा कार क्रमांक सीजी 13 सी 1716 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे श्याम कुमार साहू मोटरसाइकिल सहित गिर गए। उनके पैर, नाक, गाल, हाथ आदि में चोटें आई। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां पर एकत्र लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया।