दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 मई। स्काफऱ् बांध किराना दुकान में उधारी सामान लेने पहुंची लडक़ी को सामान देने से मना करना दुकान संचालक को भारी पड़ गया। कुछ देर में पांच युवक पहुंचे और घर में घुस कर दुकानदार को जमकर पीट दिया। पडो़सियों के बीचबचाव बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। पीडि़त ने उनकी पहचान कर छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। यह मामला नंदिनी रोड स्थित सुभाष नगर क्षेत्र का है।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन चौक, वार्ड नं 39, सुभाष नगर निवासी संतोष मजूमदार (62 वर्ष) पेशे से चिकित्सक हैं तथा आयुर्वेदिक क्लीनिक से लगी हुई उनकी किराना सामान का दुकान भी है। वो दुकान बंद कर दोपहर में अंदर आराम कर रहे थे, तभी एक लडक़ी चेहरे में स्कार्फ ढकी हुई आई, जिसे वो पहचानते नहीं थे। उसे उधारी सामान देने से मना किया तो वापस चले जाने के बाद प्रदीप राय, सुदीप्त, दीपक राय उर्फ भोला, रत्ना एवं रूपा दोपहर को चिकित्सक के घर आ धमके। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी के साथ सभी ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। चिकित्सक को सामान देने से मना करने की बात पर हाथ मुक्के, लात घूसे और चप्पल से आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान संतोष के गले की चैन एवं पाकेट में रखा पैसा भी गिर गया, जो बाद में खोजने पर नहीं मिला। रंजन मोदक और बेबी डे ने बीच बचाव किया तो आरोपी निकल गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 294, 323, 452, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर छावनी पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है।