दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मई । जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता सदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ् के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे छग में श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रमिक भाईयों को श्री फल, शाल, गमछा पहना कर सम्मानित किया गया व अतिथियों के द्वारा श्रमिकों के साथ बैठकर अथान चटनी चेचभाजी बरी महि गोंदली मिर्ची के साथ बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर गर्व किया गया। मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा के द्वारा 1 मई को राजीव भवन में श्रमिक दिवस के साथ साथ बोरे बासी दिवस बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाईयों का सम्मान दुर्ग शहर के विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू सभापति राजेश यादव जी की विशेष उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा ने कहा कि बोरे बासी राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, आधुनिकता की दौड में नई पीढी इसे भूल रही थी । मुख्यमंत्री जी ने राज्य की संस्कृति और परम्पराओं को पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने ने बोरे बासी की विशेषता बताते हुए कहा कि बोरे बासी खाने से दिमाग व पेट को भरे गर्मी में ठण्डकता पहुचती है, जिससे दिन दिमाग में शांति बनी रहती है। विटामिनों से भरपूर स्वस्थ्य जीवन का आधार बोरे बासी भात, इससे छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा का संरक्षण होगा, पीढियों से चली आ रही बोरे बासी खाने की परम्परा को एक बार फिर जीवित किया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, सत्यवती वर्मा, रामकली यादव, कन्या ढीमर, विशाल देशमुख ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने व आभार प्रदर्शन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किया।
कार्यक्रम में कमल नारायण रूंगटा, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, हेमन्त तिवारी, पार्षद भोला महोबिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, पार्षद मंदीप भाटिया, बृजलाल पटेल, प्रकाश जोशी, श्रद्धा सोनी, शिवाकांत तिवारी, अनूप पाटिल, मीना मानिकपुरी, शकुन ढीमर, छाया चौधरी कल्याण सिंह ठाकुर,राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे।