दुर्ग

अवैध शराब बेचते दो गिरफ्तार
01-May-2022 3:02 PM
अवैध शराब बेचते दो गिरफ्तार

दुर्ग, 1 मई । अवैध रूप से शराब बेचने के लिए घूम रहे दो आरोपी सहित तालाब के किनारे अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को बोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से गोवा अंग्रेजी शराब तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो लोग मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे हैं और बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने ग्राम ढाबा से नवागांव की ओर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीपी 4085 पर सवार होकर जा रहे दो आरोपियों को रोका। जांच में आरोपी लेखू राम निषाद (26 वर्ष) तथा पीलू राम साहू (25 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम नवागांव को पुलिस ने 42 पव्वा गोवा अंग्रेजी शराब के साथ गिर तार किया। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गांव के ही गोटनीन तालाब के पास अवैध रूप से 32 पव्वा अंग्रेजी शराब को बेचते हुए आरोपी बालक राम नवरंगे (28 वर्ष) निवासी थाना बोरी को गिर तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमेश बघेल एएसआई अशोक यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक रमेश सिंह, नागेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट