दुर्ग

कार के तोड़े कांच
01-May-2022 3:00 PM
कार के तोड़े  कांच

दुर्ग, 1 मई।  अपने घर के बरामदे में प्रार्थी द्वारा खड़ी की गई टोयोटा फॉच्र्यूनर कार के अज्ञात आरोपी ने सभी कांच तोड़ दिए।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने धारा 427, 451 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक विद्या विहार कॉलोनी पद्मनाभपुर निवासी ठेकेदार केशव देव शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 अप्रैल को सुबह वह ठेकेदारी के कार्य से अपनी वाहन टोयोटा फॉच्र्यूनर क्रमांक सीजी 07 सी डी 9992 से आरंग गया हुआ था।

कार्य करने के बाद शाम को वापस आया और अपने घर के आंगन में कार को सुरक्षित खड़ी कर दिया था। रात्रि को खाना खाकर वह सो गया था। सुबह उठकर देखा तो कोई अज्ञात आरोपी घर के बरामदे में प्रवेश कर उसकी टोयोटा फॉच्र्यूनर कार के आगे, पीछे एवं साइड के सभी कांच को तोड़ दिया था। वाहन के अन्य हिस्से को भी आरोपी ने नुकसान पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट