दुर्ग
दुर्ग, 1 मई । 1 महीने तक दोस्ती रखने के बाद जब पीडि़ता ने दोस्ती छोडऩे की कोशिश की तो गुस्साए आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक जुबली पार्क सेक्टर 6 के पास रहने वाली कुमारी आकांक्षा वर्मा प्राइवेट कार्य करती है। 1 माह पूर्व वह मुरम खदान को काम में रहती थी। उसी दौरान सुपेला निवासी अल्ताफ अंसारी नाम के लडक़े से पीडि़ता की दोस्ती हुई थी। अब पीडि़ता उससे दोस्ती नहीं रखना चाहती थी। इसको लेकर आरोपी पीडि़ता से नाराज था। 30 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे आकांक्षा वर्मा किसी कार्य से रिसाली जाने के लिए अपनी स्कूटी पर मां को बैठा कर जा रही थी। इसी दौरान बेरोजगार तिराहा के पास सिविक सेंटर में आरोपी अल्ताफ अंसारी ने रास्ता रोका और पीडि़ता से कहा कि वह क्यों दोस्ती तोडऩा चाहती है। विवाद होने पर आरोपी ने पीडि़ता के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया।