दुर्ग
बच्ची से रेप, गिरफ्तार
01-May-2022 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई । बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल को डायल 112 से थाना प्रभारी वैशाली नगर बीएल साहू को सूचना मिली कि वृन्दानगर कैम्प-1 में 3 वर्ष की बालिका के साथ रेप हुआ है।
जानकारी मिलते ही प्रभारी ने तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 3 वर्ष की बालिका एवं उसके परिजन को थाना लेकर आए। टीम द्वारा आरोपी मनमोहन कुमार (30) निवासी कैम्प- 1 आंध्रा स्कूल के पास को भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा और उसे थाने लाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी मनमोहन कुमार के खिलाफ धारा 376, 450 एवं पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे