दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अप्रैल । पारिवारिक विवाद के एक मामले में पेशी के दौरान कुटुंब न्यायालय पहुंचे दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हो गई। इससे कुछ लोगों को चोटें आई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पद्मनाभपुर पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर मस्जिद के पास वार्ड 22 निवासी अंबरी खातून ने शिकायत में बताया कि उसके पुत्र मुस्तफा राज का विवाह 18 जनवरी 2017 को जवाहर नगर निवासी अमरीन नाज के साथ हुई थी। इन दोनों का लगभग साढ़े 4 वर्ष का बेटा व एक छोटी बेटी है। मुस्तफा एवं अमरीन के बीच आपसी संबंध खराब है। इस पर अमरीन अपने मायके में बेटी को लेकर रह रही है। वहीं बेटा अपनी दादी अंबरी खातून के पास है। बेटे को अपने पास रखने के लिए अमरीन नाज ने कुटुंब न्यायालय में अर्जी लगाई थी।
28 अप्रैल को पेशी होने के कारण अंबरी खातून अपने पति मोह मद यहया के साथ कुटुंब न्यायालय गई हुई थी। बाहर निकलने पर अंबरी की बहू अमरीन, शाहिदा, जहूर आलम, शाहनवाज द्वारा विवाद कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई।
इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से अमरीन नाज ने शिकायत दर्ज कराई कि अपने बेटे को वापस अपने पास रखने के लिए कुटुंब न्यायालय में अर्जी लगाई थी। उसका पति विदेश में रहता है।
28 अप्रैल को पेशी होने के कारण वह अपने जीजा मौसा के साथ कुटुंब न्यायालय पहुंची थी। जब वह घर जाने के लिए निकल रही थी तब अंबरी खातून, मौलाना यहया, मुशाहिद तथा अशरफा ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।