दुर्ग

वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट, जुर्म दर्ज
30-Apr-2022 4:27 PM
वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट, जुर्म दर्ज

दुर्ग, 30 अप्रैल । शादी के मंडप में टीकावन कार्यक्रम के दौरान दो आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और एक आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे प्रार्थी को चोटें आई।प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम खैर खुर्द धरसीवा जिला रायपुर निवासी प्रार्थी इंद्र सिंह चौहान दर्जी का कार्य करता है।

वह अपने लडक़े मनीष सिंह चौहान के शादी की बारात लेकर गंजपारा निवासी तारम सिंह चौहान के घर आया हुआ था। तारम सिंह चौहान के घर के सामने शादी मंडप में टीकावन कार्यक्रम के दौरान रात्रि 10.30 बजे गंजपारा निवासी आरोपी सूरज एवं शुभम आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। सूरज ने चाकू से इंद्र सिंह चौहान पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई।
 


अन्य पोस्ट