दुर्ग

जिपं अध्यक्ष मनरेगा मजदूरों संग मनाएंगे बोरे बासी दिवस
30-Apr-2022 3:13 PM
जिपं अध्यक्ष मनरेगा मजदूरों संग मनाएंगे बोरे बासी दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 30 अप्रैल।
दुर्ग ग्रामीण छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल और सरकार के सोच के अनुरूप एक मई मजदूर दिवस को मजदूरों के सम्मान में बोरे बासी दिवस  मनाने जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेंद्र यादव सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि अंडा मनरेगा स्थल पर रहेंगे मौजूद।

छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, तब से सुराजी अभियान और गांव गरीब किसान को देश के नक्शे कदम में पहचान दिलाने लगातार अनेकों योजनाएं संचालित किया जा रहा है, साथ ही छत्तीसगढ़ की अपनी धरोहर, संस्कृति, भाखा बोली, रहन सहन तीज त्योहार, खानपान को तवज्जो देने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की जीवन और जीविका के द्वंद व संकट में खानपान का बड़ा आधार बोरे बासी को देश प्रदेश के नवनिर्माण में लगे हजारो लाखों मजदूरों को एक मई मजदूर दिवस के दिन सम्मान स्वरूप बोरे बासी दिवस मनाया जाएगा।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंडा को बालोद जिला से जोडऩे वाले सडक़ निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर पास में मनरेगा अंतर्गत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य में लगे श्रमिको से हालचाल जानने पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंत्री प्रतिनिधि केशव बँटी हरमुख ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन ने मनरेगा अधिकारियों के हड़ताल के बावजूद भरी गर्मी में कार्यरत होने पर हौसला बढ़ाया और मुख्यमंत्री के मंशा से बोरे बासी दिवस के संबंध में चर्चा की।

सभी मजदूरों ने एक स्वर में इस दिवस को इसी जगह मिलजुल कर मनाने का आमंत्रण दिया गया। उस दिन काम के बाद सभी मजदूरों के संग पीपल पेड़ की छांव में एकसाथ अंडा सरपंच उमा देशमुख, जनपद सदस्य मनीष चंद्राकर, उपसरपंच अमित चन्द्राकर, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, पार्षद तोषण साहू, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन सहित पंच ग्रामीणजन व आसपास के जनप्रतिनिधि बोरे बासी दिवस में सम्मिलित होंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर लगातर लगे हुए हंै।


अन्य पोस्ट