दुर्ग
दुर्ग, 30 अप्रैल। घर के सामने बैठकर रात में गाली गलौज कर रहे आरोपियों को मना करना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थिया के घर की खिडक़ी के कांच, जाली, कूलर, बिजली मीटर, बाहर में रखे बर्तन व अन्य सामान को तोडफ़ोड़ का नुकसान पहुंचाया, पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 427, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 1 पंचशील नगर बिजली ऑफिस के पास निवासी श्रीमती सुलोचना सोरी के घर के सामने दो-तीन दिन पूर्व मोहल्ले का ही अमित सतनामी, किशन, टोनी सरदार एवं अन्य गाली गलौज करते हुए खड़े थे। इस पर पीडि़ता के भाई विक्रम बेलदार ने इन्हें गाली गलौज करने से मना किया। उस बात को लेकर 28 अप्रैल की रात लगभग 11.15 बजे जब प्रार्थियों व उसका भाई घर पर थे, तब आरोपी अमित सतनामी, किशन, टोनी सरदार एवं अन्य लोग घर पर आए और विक्रम कहकर आवाज देने लगे। तब विक्रम खिडक़ी के पास जाकर देखा तो आरोपियों ने उसे घर के बाहर निकलने की बात कहकर गाली गलौज किए। जब प्रार्थिया खिडक़ी के पास आई तब इसके साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने खिडक़ी के कांच, जाली, कूलर, बिजली मीटर, बर्तन आदि को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।