दुर्ग
योग विद्यार्थियों से मिले महापौर, प्रशस्ति पत्र मिलने पर दी बधाई
29-Apr-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 29 अप्रैल। निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे से कल योग से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र पाने वाले योग के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। उल्लेखनीय है, कि छग योग आयोग द्वारा पंडित दीनदायाल ऑडिटीरियम रायपुर में 25 से लेकर 27 अप्रैल तक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भिलाई-चरौदा क्षेत्र के 1-मेघेश सोनी 2- हर्षिता अग्रवाल 3- आकांक्षा 4-विशेष जैन 5- आदित्य अग्रवाल ने भाग लिया। आयोजन के उपरांत ये सभी योग के विद्यार्थियों को योग आयोग से प्रशिक्षण का प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम महापौर ने सभी योग प्रतिभागियों एवं योग गुरू को बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे