दुर्ग

शराब पीने पैसा नहीं देने पर चाकू से वार
28-Apr-2022 5:44 PM
शराब पीने पैसा नहीं देने पर चाकू से वार

दुर्ग, 28 अप्रैल। शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे आरोपी ने पैसा नहीं मिलने पर प्रार्थी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 ,324 ,327 ,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक अटल आवास उरला निवासी विजय देवराज हमाली का काम करता है 27 अप्रैल की सुबह 6.15 बजे वह काम पर आया था। पटेल चौक पेट्रोल पंप के पास उसे पोटिया निवासी नासो जो कि नगर निगम में काम करता है, रोक कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसा नहीं है कहा तो गुस्साए आरोपी ने गाली गलौज करते हुए पहले हाथ मुक्के से मारपीट की। उसके बाद जेब से तेज धारदार चाकू निकालकर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रार्थी के जांघ, हाथ आदि में चोटे आई।


अन्य पोस्ट