दुर्ग
भिलाई नगर, 28 अप्रैल। रुआबांधा बस्ती यादव चौक में देर रात तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दरअसल युवक किसी एल एस नाम के लडक़े को ढूंढते पहुँचे थे और जमकर गाली-गलौज कर उसे बाहर निकलने कह रहे थे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े वाहन में तोड़-फोड़ की, दरवाजा पीटा और बिजली मीटर भी तोड़े। बुधवार सुबह सभी मोहल्लेवासी एक साथ थाना पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि मीना यादव (47 वर्ष) ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे रुआबांधा बस्ती में रहने वाले अमित बिहारी, बाठू यादव एवं उसके साथी घर के बाहर गली में आए और एल एस नाम के कोई लडक़े का नाम लेकर निकल गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर दरवाजा, बिजली मीटर एवं घर के बाहर खड़े मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीडी 5828 को तोडफ़ोड़ किए।
वे लोग पड़ोस में रहने वाले देवंतीन बंजारे, धनेश्वरी यादव, मोना धुरा, बिमला एवं हेमा यादव के घर के दरवाजा व खिडक़ी को तोडफ़ोड़ किये हैं। सुबह सभी मोहल्लेवासी एक साथ थाना पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी अमित बिहारी, बाठु यादव एवं उसके एक अन्य साथ के खिलाफ धारा 294, 34, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।