दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 अप्रैल। मनवा कुर्मी समाज के युवाध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि दाऊ रामचन्द्र शिक्षा की अलख जगाने हर पल हर इस्तर पे हमेशा तैयार रहते थे समय के पाबन्द दाऊ रामचन्द साहू तेली समाज ही नही बल्कि सभी समाज के लिए गौरव है गाव के गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उनका जीवन स्तर सुधारा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कालेज रानीतराई का नाम दाऊ रामचन्द ्रसाहू के नाम कर शिक्षा का अलख जगाने वाले को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
अब इस विद्यालय में पढऩे वाले बच्चे दाऊ के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। शासकीय कॉलेज रानीतराई का नाम दाऊ रामचन्द के नामकरण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाध्यक्ष युगल किशोर आडिल उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, राकेश आडिल , दुष्यन्त वर्मा, शेखर वर्मा, लुकेश वर्मा, बृजेश बंछोर, आशीष बंछोर, युगांतर वर्मा, धीरेन्द वर्मा, हेमन्त वर्मा, शिवाजी वर्मा, हरिश्चन्द वर्मा, अमित वर्मा, उदय वर्मा, डिकेन्द्र वर्मा के अलावा समस्त मनवा कुर्मी समाज के लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञात हो कि पाटन ब्लाक के तेलीगुंडरा में दाऊ परिवार में जन्म लिए दाऊ रामचन्द्र साहू बाल्य काल से ही सहज सरल और सौम्य थे, उनकी शिक्षा के प्रति लगन देख लोग हतप्रभ रहते थे। अर्थाभाव में स्कूल संचालित करने में काफी दिक्कत आती थी, उन दिनों में शिक्षा की अलख जगाने शासकीय हाई स्कूल पाटन के लिए 57 एकड़ जमीन दान कर दिया। बोरेगाव अमाली सिहावा नगरी में 2 एकड़ जमीन दान देकर स्कूल खुलवाया गॉव के हाईस्कूल को स्वयम निगरानी करते हुए अपने खर्च से चलाया।
भेडसर कुरूद स्कूल में जमीन दान किया। उसके इन्ही दानसिलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने दान वीर भमासाह पुरस्कार से सम्मानित किया।