दुर्ग

चाइल्डलाइन ने रेस्क्यू कर बचों को छुड़ाया
27-Apr-2022 3:58 PM
चाइल्डलाइन ने रेस्क्यू कर बचों को छुड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। 
ग्राम देवबलोदा में शराबी बड़े पिता की चंगुल से बचों को सीडब्ल्यूसी की टीम ने छुड़ाया। टीम को 1098 पर जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम वहां पहुंची। घर पर दो बच्चे थे। इन बच्चों के पिता की मौत हो गई थी एवं मां उन्हें छोडक़र चली गई थी। बड़े पिता बचों को रखे हुए थे। बड़े पिता शराब के नशे में बचों के साथ हमेशा मारपीट करते थे। बड़ा भाई काम पर जाता था। जो कमाई लाता था वह बड़ी मां रख लेती थी। बचों पर लगातार जुल्म किया जा रहा था। चाइल्ड लाइन की भारती चौबे ने बताया कि चाइल्ड लाइन द्वारा रेस्क्यू कर बचों को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया गया। उचित देखभाल एवं संरक्षण हेतु सीडब्ल्यूसी के आदेश पर एक बच्चे को खुला आश्रय और दूसरी बच्ची को अभी अस्थाई रूप से शेल्टर में रखा गया है।
 


अन्य पोस्ट