दुर्ग
फिर से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
27-Apr-2022 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 अप्रैल । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा बंद की गई कुछ ट्रेनों को पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। 26 अप्रैल से कोरबा से अमृतसर तथा अमृतसर से कोरबा प्रतिदिन चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस क्रमांक 12837 तथा 12838 को प्रारंभ किया गया है। इसी तरह विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस क्रमांक 12807 तथा 12808 जो कि सप्ताह में 5 दिन चलती है उसे प्रारंभ किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे