दुर्ग

महिला से संबंध, पीडि़ता को घर से निकाला
27-Apr-2022 3:06 PM
महिला से संबंध, पीडि़ता को घर से निकाला

दुर्ग, 27 अप्रैल।  विवाह के कुछ दिन बाद ही पीडि़ता को उसके पति का अन्य महिला से संबंध की जानकारी मिली। जब पीडि़ता ने इस संबंध में पति को समझाने का प्रयास किया तो पति एवं जेठ जेठानी ने मिलकर पीडि़ता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया एवं दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता के पति जब जेठानी के खिलाफ धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता धनेश्वरी का विवाह 2 जुलाई 2021 को सामाजिक रीति रिवाज से विमल देवांगन निवासी दुर्ग के साथ संपन्न हुआ था। शादी में पीडि़ता के माता-पिता ने सोने चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान दिए थे। ससुराल में 5 दिन के बाद से ही पति एवं उसके जेठ, जेठानी दहेज की बात को लेकर प्रताडि़त करने लगे। पीडि़ता का पति रोज शराब पीकर घर आता था और अन्य लड़कियों से फोन पर अश्लील बातें करता था। पीडि़ता के मुताबिक उसके पति का जेठानी के साथ भी गलत संबंध था, जिसको लेकर जब पीडि़ता ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद पीडि़ता का जेठ भी उस पर गलत नियत रखने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर कम दहेज लाने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। 26 जनवरी 2022 से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही है।
 


अन्य पोस्ट