दुर्ग

शतरंज : अंडर-8 बालक वर्ग में दुर्ग के शिल्प कुमार बने चैंपियन
27-Apr-2022 2:48 PM
शतरंज : अंडर-8 बालक वर्ग में दुर्ग के शिल्प कुमार बने चैंपियन

दुर्ग, 27 अप्रैल। शतरंज स्पर्धा में शिल्प कुमार घोड़ेशवार ने 5.5 अंकों के साथ अपराजित रहते हुए राज्य खिताब पर अपना कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता रिवेरडेल वल्र्ड स्कूल महासमुंद में आयोजित हुई, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिल्प के प्रशिक्षक इंटरनेशनल ऑर्बिटर अलंकार भिवगड़े  है। अलंकार ने बताया कि शिल्प शुरूवात से ही मेघावी छात्र रहे है, और भविष्य में जरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के अरिन भिवगड़े का भी शानदार प्रदर्शन रहा, अरिन 4.5 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे। इनकी इस उपलब्धि पर एनके बंछोर (अध्यक्ष ऑफिसर एसोसिएशन बीएसपी), सुनील रामटेके (अध्यक्ष एससी, एसटी फेडरेशन बीएसपी), दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव मिथलेश बंजारे,  एसके भगत, दिनेश  नलोडे, मोरध्वज चंद्राकर, अजय राय, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी, सह सचिव ललित वर्मा, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, आरके  ताम्रकार, दिव्यांशु उपाध्याय, जवाहर सिंह राजपूत एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर  रॉकी देवांगन थे।


अन्य पोस्ट