दुर्ग

संसदीय सचिव के हाथों खुमान को विभूति अलंकरण सम्मान
26-Apr-2022 4:25 PM
संसदीय सचिव के हाथों खुमान को विभूति अलंकरण सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 अप्रैल।
संसदीय सचिव एवं विधायक पश्चिम विकास उपाध्याय के हाथों खुमान को विभूति अलंकरण सम्मान मिला।
रायपुर में वक्ता मंच द्वारा विभूति अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पाटन देमार निवासी खुमान सिंह को वेब न्यूज पोर्टल में बेहतर कार्य व विशेष लेख, तत्काल न्यूज़ पोस्ट करने के लिए वक्ता मंच ने विभूति अलंकरण सम्मान प्रदान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक पश्चिम विकास उपाध्याय, पूर्व कलेक्टर सी एच डेहरे, रूखमणी रामटेके व वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू ने इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र मोमेंटो प्रदान किया।
ज्ञात हो कि खुमान सिंह भिलाई नगर के अनेक समाचार पत्रों में कार्य कर चुके हैं। खुमान ने बताया कि इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य व सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली है।


अन्य पोस्ट