दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल। रमजान शरीफ के मुबारक महीने में दुर्ग शहर के सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद कुरेशी के द्वारा शकुंतला मंगलम में रोजा इफतार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश और शहर में आपसी भाईचारा और अमन की दुआ मांगी गई, जिसमें प्रमुख रुप से खंभात (गुजरात) से आए मुस्लिम समाज के धर्मगुरु राईसुल उलमा के साहबजादे हजरत निजामी मियां के साथ दुर्ग विधायक व छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर आरएन वर्मा नगर निगम सभापति राजेश यादव प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुए।
विधायक अरुण वोरा ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में रोजदारो के साथ इफ्तार में शामिल होना सौभाग्य की बात है। रोजा और उपवास शरीर के साथ-साथ आत्मा को भी पवित्र करते हैं और हमे सांसारिक बुराइयों से दूर करते हैं, उन्होंने शाहिद कुरेशी द्वारा द्वारा किए जा रहे रोजा इफ्तार के 13 वे वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को बधाई दी।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी पूर्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री इरफान खान चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद रुंगटा प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य रहूफ कुरैशी कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर महामंत्री अनीस रजा समाज के वरिष्ठ नागरिक यूनुस पटेल हाजी सलीम पटेल आरिफ पटेल अरशद अशरफी, अजहर जमील, साजिद अली, शराफत अली, रफीक खान सोहेल कुरेशी, इशाक अली, मोहम्मद कैफ सोहेल खान के साथ मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।