दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग प्रवास पहुंचने पर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी, जिसमें युवा बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी, वृद्धा पेंशन महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ इन सभी विषयों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग के दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जवाब दो कार्यक्रम के तहत जैसे ही दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय से भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में निकले वैसे ही उन्हें पटेल चौक के पास पुलिस प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री दिनेश देवांगन, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया भाजयुमो, जिला महामंत्री दृय तेखन सिन्हा गौरव शर्मा उपाध्यक्ष राहुल दीवान मंत्री केवल देवांगन अमित पटेल कोषाध्यक्ष नितेश बाफना मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू सह प्रभारी निलेश सिन्हा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा सरकार में आने से पूर्व हुआ अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी की थी, जिसमें उन्होंने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदेश के युवाओं को रोजगार मेला महिला स्व सहायता समूह कर्जा माफ शराबबंदी और अन्य कई विषयों को लेकर आज मुख्यमंत्री के दुर्ग प्रवास पर जवाब दो कार्यक्रम आयोजित की थी, क्योंकि यह कार्यक्रम हमारे पूर्व निर्धारित और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हम जैसे ही जिला कार्यालय से निकले पुलिस प्रशासन के द्वारा हमें गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ झुम्मा झठकी भी हुई। कार्यकर्ताओं को उठाकर केंद्रीय जेल दुर्ग लाया गया।