दुर्ग

छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय महासभा 24 को
23-Apr-2022 2:55 PM
छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय महासभा 24 को

दुर्ग, 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय विशाल महासभा 24 अप्रैल को ग्राम पटेवा राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया हैं। समाज के विशाल महासभा में सुबह 11 बजें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा में पूजा अचर्ना करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद समय प्रणाली के अनुसार प्रदेश संगठन, सहित युवाए महिला संगठन का चुनाव किया जाएगा। अलग-अलग जिले के नवनिर्वाचित जिला संगठन पदाधिकारीयों को शपथ दिलाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ समाजजनए समाज हित मे उत्कृष्ट कार्यए कलाए शिक्षाए स्वास्थ्यए मनोरंजन अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नाम रोशन किए हुए बालक, बालिकाओं, युवा, महिला का सम्मान किया जाएगा। महासभा में गड़रिया के द्वारा बुने हुए कंबल जो पूजा-प्रतिष्ठा में उपयोग किया जाता हैं, उस कंबल को स्टाल में प्रदर्शनी बिक्री के लिए भी रखा जाएगा।प्रदेश स्तरीय महासभा के लिए प्रदेश के गड़रिया ढेंगर समाज के पदाधिकारियों से लेकर सामाजिक लोग हर जिले में डोर टू डोर कैंपेन कर रहें हैं।

साथ ही सभी जिला परिक्षेत्र को मिलकर विशाल महासभा में अधिक से अधिक सं या में आने के लिए आमंत्रित भी कर रहें हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत होंगे। एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ढेंगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल धनगर, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, डोंगरगड़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल होंगे। समाज के विशाल महासभा के लिए प्रदेश संगठन से लेकर युवा, महिला संगठन सहित सभी जोर शोर से तैयारी में लगें हुए हैं। महासभा में प्रदेश भर से हजारों के तादात में सामाजिकजन शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव अधिवक्ता पवन पाल, प्रदेश युवा कायर्कारी अध्यक्ष केदार धनगर, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अभिमन्यु धनगर एवं प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष चन्द्रकुमार धनकर ने संयुक्त रूप से दिया।
 


अन्य पोस्ट