दुर्ग
35 करोड़ से शासकीय अस्पताल का हुआ कायाकल्प
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अपै्रल। दुर्ग संभाग में आसपास के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत मध्यम वर्ग, गरीब, मजदूर एवं बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाला जिले का सबसे बड़ा शासकीय जिला अस्पताल अब और भी बेहतर होने जा रहा है। 22 अप्रैल को मु यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग आगमन पर जिन कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। उनमें सबसे महत्वपूर्ण 7 करोड़ की लागत से बना 74 बिस्तर एवं 10 वेंटिलेटर से लैस सीसीयू वाला नवीन सर्जिकल वार्ड भी शामिल है।
उद्घाटन से पूर्व निरीक्षण में पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य की दिशा में सरकार की उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं। आम जनता को कांग्रेस से बेहतर शासन नहीं मिल सकता। कोरोना काल के बाद एक तरफ जहां ज्यादातर राज्य आर्थिक संकट से एवं आम जनता महामारी से जूझ रही थी। मु यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में बुनियादी ढांचे का सराहनीय विकास किया गया है। 16 करोड़ से 100 बिस्तर युक्त जच्चा बच्चा अस्पताल एवं चिल्ड्रन आईसीयू अपनी तरह की पहली शासकीय योजना है। अब 7 करोड़ की लागत के अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड बन जाने से दुर्ग शहर में देश की राजधानी दिल्ली के स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता को मु त प्राप्त होगी। हमर लैब का शुभारंभ होने से 114 तरह की जांच मरीजों के लिए नि:शुल्क होगी। लगातार प्रयासों से 1 करोड़ की लागत से वायरोलाजी लैब प्रारंभ होने से कोरोना समेत विभिन्न जांचों के लिए शहर को अन्य अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विगत सवा तीन वर्षों में कांग्रेस का शासन आने के बाद से 16 करोड़ का जच्चा बच्चा अस्पताल, 7 करोड़ के सर्जिकल वार्ड, 2 करोड़ के ट्रामा यूनिट, 3 नवीन ऑक्सीजन प्लांट, 1 लाख के वायरोलाजी लैब, 50 लाख के हमर लैब, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए 5 मोबाइल वैन एवं नवीन ए बुलेंस के साथ ही 35 करोड़ से अधिक की राशि जनस्वास्थ्य के लिए खर्च की गई है। इस दौरान निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, डॉ। राजेन्द्र खंडेलवाल, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, अस्पताल प्रबंधक अरुण पवार एवं चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद थे।
925 श्रमिकों के खाते में 2 करोड़ 9 लाख हस्तांतरित
राजनांदगांव, 21 अप्रैल। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित श्रमिकों के खाते में राशि हस्तांतरित किया गया है। जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित 925 श्रमिकोंं के खाते में 2 करोड़ 9 लाख 21 हजार 500 रुपए हस्तांतरित कर दिया गया है।