दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग शहर आगमन हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं भवनों का लोकार्पण करेंगे साथ ही पुरानी मंडी प्रांगण गंजपारा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत, अमृत मिशन फेस वन का जल शुद्धीकरण संयंत्र डब्ल्यूटीपी का लोकार्पण,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, ट्रांजिट हॉस्टल का उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, हाईटेक सर्जिकल यूनिट हमर लैब का उद्घाटन, पश्चात गंज मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
राजीव भवन दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगमन को लेकर तैयारी करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रखी गई। बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा अरुण वोरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू सभापति राजेश यादव,जिलाध्यक्ष गया पटेल की अध्यक्षता में हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पार्षद एल्डरमैन छाया पार्षद एवं उपस्थित कांग्रेस जनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश नेताओं द्वारा दिया गया।
विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे दुर्ग जिले के गौरव हैं। उन्होंने प्रदेश के मुखिया के रूप में जिस प्रकार से जनमानस की भावनाओं को समझ कर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने,जन समस्याओं को तत्परता के साथ हल करने का प्रयास किया है, वह तारीफ ए काबिल है। उन्होंने दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी है,आम आदमी खुश है उद्योग व्यापार कृषि सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ प्रगति की ओर अग्रसर है। हम सभी को अपने यशस्वी मुख्यमंत्री माटी पुत्र भूपेश बघेल जी का पूरे जोशखरोश के साथ स्वागत करना है।सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों से बूथ से लेकर वार्ड सेक्टर के सदस्यों को कांग्रेसजनों को ज्यादा से ज्यादा सभा स्थल पर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि चूंकि कि हमारे मुख्यमंत्री ने शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी विकास कार्य के लिए योजनाएं बन चुकी है। आप सभी से अनुरोध है की ऐसे जमीन से जुड़े हमारे मुखिया का हम तहे दिल से स्वागत करें और उनके हाथ मजबूत करें।अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेस जन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार जनहित में लिए जा रहे हैं। इनका प्रसार भली-भांति करें साथ ही 22 अप्रैल को आयोजित सभा को सफल बनाने अपने अपने स्तर पर अनुशासित होकर कार्य करने में लग जावे।सभा को को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन जैन जिला अध्यक्ष गया पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद एवं आभार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया परमजीत भुई, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता देवेश मिश्रा भारद्वाज नासिर खोकर संदीप श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा राजकुमार पाली राजकुमार साहू महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर रत्ना रामदेव, संदीप वोरा, महापौर परिषद प्रभारी अब्दुल गनी संजय कोहली सत्यवती वर्मा हमीद खोखर भोला महोबिया दीपक साहू मनदीप भाटिया विजेंद्र भारद्वाज आनंद कपूर ताम्रकार,कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा सतीश कुमार देवांगन अशोक मेहरा अनूप पाटिल हेमा साहू सतीश पांडे शिल्पी समाधान लीना दुबे बृजलाल पटेल रतन निषाद बृज मोहन तिवारी मोहित वाल्दे कमलेश कुमार नागर जी विकास यादव निशांत गोडबोले केडी देवांगन संदीप बक्शी राकेश दुबे हेमंत तिवारी थानेश्वर साहू भास्कर कुंडली पिंटू यादव दीपक तंबोली जानू बांगड़ी पिंकी झा रोहित जाल निंद्रा जाल मनीष बघेल वही चौहान पोषण साहू लक्ष्मीनारायण बंजारे श्रद्धा सोनी बिंदु सिंह राजपूत शकुन ढीमर पाशी अली,विनोद सेन राजकुमार नारायणी अयूब खान चिराग शर्मा संजय धनकर वंदना चौहान देवेंद्र मारकंडे छाया चौधरी सीता टंडन अजहर जमील निरुपमा जस्सल जगमोहन ढीमर अनीश रजा ईशाक अली, तबरेज खान,राम रतन जलतारे चंद्रप्रकाश सेन राजकुमार वर्मा लाला चौहान अजय कुमार गुप्ता सोनू साहू सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।