दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के युवा कार्यकारिणी सदस्यों ने अनूठी पहल करते हुए समाज के गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई तथा विवाह में सहयोग करने के साथ अन्य समस्याओं में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
युवाओं का कहना है कि इस पहल से समाज के गरीब भाई बहन की शादी व शिक्षा में सहयोग प्रदान कर समाज को आगे बढ़ाना है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं ने सोशल मीडिया में एक ही दिन अभियान चलाया की मालती की शादी हो रही है। जिसके माँ व बाप दोनों नहीं है। छोटा भाई है, जैसे तैसे अपनी घर चलाती है। अब उसकी शादी होने वाली है। जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के युवा कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने सामाजिक ग्रुप में इसकी जानकारी भेजी और सहयोग करने की अपील की। इस अपील पर समाजिक लोगों ने सहयोग करने लगे और एक ही दिन में 26200 रुपये एकत्रित हो गए, जिसे समाज के युवाओं ने मालती के घर पहुंच कर उस लडक़ी को इस राशि के साथ साथ साड़ी व श्रृंगार भी भेंट किए।
पाटन समीप ग्राम बठेना की मालती वर्मा जिसकी शादी होने वाली है। मालती के माता पिता दोनों नहीं है, गरीब होने के करण मालती की शादी पड़ोसियों व रिस्तेदारों ने मिलकर करने के लिए सोचा तथा रिस्तेदार और पड़ोसियों ने अपने स्थिति के अनुसार सहयोग करने लगे।
इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के युवा कार्यकारिणी सदस्यों व अध्यक्ष युगल किशोर आडिल को हुआ, तब समाज के युवाओ ने एक पहल कर एक ही दिन में26200 रुपये जुटाए और मालती की शादी में सहयोग किये। साथ ही साड़ी व श्रृंगार के साथ इस नगद राशि को लडक़ी की घर पहुंच भेट किये।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष युगल किशोर आडिल, उपाअध्यक्ष आशीष वर्मा, पाटन राजमंत्री दुष्यन्त वर्मा, आशीष बंछोर, संदीप बंछोर, दरबार मोखली त्रिभुवन वर्मा, बोरवेल्स पाटन, काजल वर्मा, ज्योति वर्मा, इंजीनियर टोकेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा, विमल वर्मा, शेखर वर्मा उपस्थित थे। सहयोग राशि देने वालो में उपसंचालक पंचायत नकुल वर्मा शिवा वर्मा, अमित वर्मा, उदय वर्मा उपस्थित थे।