दुर्ग

भीषण गर्मी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारी
20-Apr-2022 3:13 PM
भीषण गर्मी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 अप्रैल।
मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत 4 अप्रैल से लगातार भीषण गर्मी में अपने जायज मांगों को लेकर धरने में बैठे है।
भारतीय जनता पार्टी परिवार की तरफ से मनरेगा कर्मचारी संघ के समर्थन में जिला के महामंत्री  नटवर ताम्रकार, जिला के मंत्री  दिनेश देवांगन, चंडी शीतला मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्रकार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, युवा मोर्चा दक्षिण पाटन मंडल के अध्यक्ष  नारद साहू द्वारा धरना स्थल में जाकर कर्मचारियों व अधिकारियों और रोजगार सहायकों के आंदोलन का समर्थन कर आश्वस्त किया कि उनके इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है।
 


अन्य पोस्ट