दुर्ग

बीआईटी में छात्र स्किलिंग प्रोग्राम शुरू
19-Apr-2022 3:41 PM
बीआईटी में छात्र स्किलिंग प्रोग्राम शुरू

दुर्ग, 19 अप्रैल। बीआईटी दुर्ग में 18 अप्रैल से एक सप्ताह तक छात्र स्किलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रोडक्ट डिजाइन एंड मेकिंग सिखाना है। स्किलिंग प्रोग्राम, आईसीटीई आइडिया लैब के देश में उत्पाद विकास और अनुसंधान प्रकाशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य का हिस्सा है। आइडिया लैब प्रभारी डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, सुचित्रा पांडे, कुलेश्वर प्रसाद छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। इस स्किलिंग प्रोग्राम में 30 चयनित छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा और वे भविष्य में अन्य छात्रों को प्रशिक्षण देंगे।


अन्य पोस्ट