दुर्ग

42 एमएलडी फिल्टर प्लान्ट पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू
19-Apr-2022 3:40 PM
42 एमएलडी फिल्टर प्लान्ट पानी टंकी  से पानी सप्लाई शुरू

दुर्ग, 19 अप्रैल।  नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पुरानी टंकी जो काफी जर्जर हो चुकी थी जिससे काफी पानी व्यर्थ बह रहा था। जिसके कारण आसपास के वार्डों में एवं पटरी पार क्षेत्र में पानी की समस्या आये दिन बनी रहती थी इस समस्या के समाधान के लिए उसी 24 एमएलडी टंकी के बाजू में अमृत मिशन के तहत नई पानी टंकी का निर्माण किया गया है। जिसे जोडक़र चालू किया गया है। जिससे काफी मात्रा में पानी की बचत हो रही है।  इसी बचत पानी को पटरी पार की टंकियों में भरा जाना है ताकि उस क्षेत्र की पानी की समस्या का निदान हो सके। इस कार्य हेतु महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर जल प्रदाय के अधिकारी कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहे हैं । इस टंकी के चालू करने से कसारीडीह  के कुछ क्षेत्र एवं फोकटपारा, गुरु घासीदास वार्ड के कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या का निदान हो सकेगा। अमृत मिशन फेस वन पूर्णता की ओर है, कार्य तेजी से जारी है। जिसके तहत शहर की पूरी आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने लगातार नई पानी टंकियों से टेस्टिंग कर पानी भर कर पानी सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है।


अन्य पोस्ट