दुर्ग
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 अप्रैल। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण की अहम बैठक साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में अयोजित किया गया था। जिसमें दुर्ग तहसील साहू संघ के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण, दुर्ग ग्रामीण परिक्षेत्रीय के समस्त अध्यक्ष महिला पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ट सहित दुर्ग ग्रामीण तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ कर्मा की पूजा अर्चना आरती कर किया गया। ततपश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ का परिचय दिया गया।
द्वितीय चरण के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रीतम साहू ने अपनी सेवा काल मे सामज की आय और व्यय की जानकारी दी और कहा कि मुझे सामज की सेवा करने का अवसर मिला। आगे कहा कि तहसील साहू संघ को अच्छे कार्यो को सूचना मिलने पर सभी अवश्य रूप से शामिल होकर समाज में अपनी बातें रखे।
जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष जगदीश दीपक साहू ने कहा कि समाज मे बुराई को दूर करे समाज को एक नई ऊंचाई तक ले कर जाएं, जिस तरह से पूर्व में अध्यक्ष रहे है उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम हुआ है जिनके फलस्वरूप समाज में बहुंत सारी उपलब्धि मिली है। साथ ही न्याय प्रकोष्ट में भी कई समस्याएं हल हुई है और आगे भी होता रहेगा।
समाज के अथक प्रयाश से ग्राम मंचादुर में हमारे समाज के गौरव स्व. दाऊ उत्तम साव के नाम का नामकरण महाविद्यालय का नाम हुआ। समर्पित भाव सेवा से काम करे। समाज के विकास के लिये आप सभी जुडक़र सघठन को मजबूत करें।
तहसील साहू दुर्ग ग्रामीण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुसऊ राम साहू ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और एकता बनाये रखने सामाजिक संघ का निर्माण किया जाता है, जिसमें पदाधिकारियों का चयन और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है। समाज की गतिविधियों का उल्लेख कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि समाज को आगे ले जाने सब मिल-जुलकर काम करें। इस मौके पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पुसऊ राम साहू,उपाध्यक्ष दयाराम साहू, महासचिव उमाशंकर साहू, महिला उपाध्यक्ष सुशील साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष जगदिश दीपक साहू, डॉ टीकम साहू, न्याय प्रकोष्ठ छन्नू लाल हिरवानी, गजेंद्र साहू, राजकुमार साहू,राम खिलावन साहू, कल्याण साहू खोमेंद्र साहू, विमला साहू महिला प्रकोष्ट लक्ष्मी साहू, पेमिन साहू, उषा साहू, युवा प्रकोष्ट ढालेश साहू, त्रिलोक साहू, ताम्रध्वज साहू चिकित्सा प्रकोष्ट डॉ अनिल साहू, डॉ नंद कुमार साहू, डॉ देवलाल साहू, तोमन लाल साहू, कृषि प्रकोष्ट छबिलाल, लालचंद साहू,व्यपारी प्रकोष्ट पंचराम साहू,मीडिया प्रभारी राजेन्द्र साहू,गौकरण साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महासचिव उमाशंकर साहू व संचालन तहसील साहू समाज के उपाध्यक्ष दयाराम साहू ने किया।