दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल। युवा क्रांति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गफ्फार खान ने खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की जीत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व व जन हितैषी निर्णयों की जीत निरूपित करते हुए समस्त कांग्रेसजनों, खैरागढ़ एवं प्रदेशवासियों को जीत की बधाई दी है।
गफ्फार खान ने कहा कि कांग्रेस की जीत की साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ही खैरागढ़ के जिला बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसका युवा क्रांति संगठन स्वागत और मु यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। यशोदा वर्मा के विधायक बनते ही जहां प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो जाएगी, वहीं प्रदेश में जिलों की सं या बढक़र 33 और दुर्ग संभाग में जिलों की संख्या 6 हो जाएगी और भविष्य में 3 और नए जिलों के निर्माण के साथ ही संगठन के मांग के अनुरूप छत्तीसगढ़ में 36 जिले हो जाएंगे, जिसकी मांग सर्वप्रथम युवा क्रांति संगठन द्वारा 17 अगस्त 2021 को की गयी थी।
गफ्फार खान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संगठन के संरक्षक विद्याचरण शुक्ल के नेतृत्व में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के समय संगठन द्वारा छोटे राज्य में छोटे जिलों की अवधारणा को आधार बनाते हुए 11 अगस्त 1998 को सर्वप्रथम बालोद व बेमेतरा को जिला एवं दुर्ग को संभाग बनाने की लगातार मांग कर अनेक जनआंदोलन संचालित किये थे. जिस पर मुहर लगाते हुए राज्य सरकार द्वारा 2012 को 14 वर्ष पशचात बालोद व बेमेतरा को जिला एवं 15 वर्ष पश्चात 15 अगस्त 2013 को दुर्ग को संभाग बनाया गया था, 1 नवंबर 2000 को नवगठित राज्य में 16 जिले अस्तित्व में थे. 2007 में नारायणपुर एवं बीजापुर दो नये जिलों के निर्माण के साथ ही यह सं या 18 तथा 2012 को बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद, बलरामपुर, सूरजपुर, मुंगेली, कोण्डागांव एवं सुकमा 9 नए जिलों के निर्माण से संख्या 27 तथा फरवरी-20 को गौरेला-पेंड्रा, मरवाही को जिला बनाया गया था, इस प्रकार कुल 28 जिले अस्तित्व में थे. 15 अगस्त 2021 को मु यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 4 नए जिले मनेंद्रगढ़, सारंगढ़, मानपुर-मोहला एवं शक्ति के जिला निर्माण की घोषणा पश्चात 32 जिले अस्तित्व में आ गए थे.