दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 अप्रैल। ग्राम धैराभाटा में संकटमोचन गणेशोत्सव समिति भरका बीबीपारा द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेन्द्र वर्मा शामिल हुए।
श्री वर्मा ने कहा कि भगवान हनुमानजी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे। जिनका नाम लेने मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं। सदियों से हम उनकी आस्था के तहत हनुमान जी के जन्म उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। यह हमारे सनातन धर्म की सदियों पुरानी संस्कृति एवं परंपरा है। इसे हमें सहेज कर रखना है ताकि हमारे आगे आने वाली पीढ़ी आत्मसात करते हुए इसे जीवंत रखे और संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखते हुए भगवा राष्ट्र का आगाज करे।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमानजी के वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग दिया, जो अपने आप में अद्भुत लग रहा था।
शोभायात्रा में विनय चंद्राकर मंडल महामंत्री मेहत्तरीन शिवारे सागर सोनी , वासु वर्मा , डॉ जीतू शिवहरे समिति संचालक, यशोदा साहू, दीक्षा साहु , श्रवण साहू अध्यक्ष, राजेंद्र साहू उपाध्यक्ष, राजेश ठाकुर सचिव, योगेश्वर साहू सहसचिव, दिनानाथ ठाकुर कोषाध्यक्ष, ठागेश ठाकुर ,तालसिंह ठाकुर , युवराज ठाकुर, रामानंद ठाकुर, धन्नू निर्मलकर, सुरेश साहू, लक्ष्मण ठाकुर, नटवर ठाकुर ,मोहन ठाकुर, रोहित सपहा, तूकेश्वर निर्मलकर, हितेंद्र ठाकुर, हेमंत ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, कैलाश साहू लोकेश्वर निर्मलकर तथा अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
-------