दुर्ग

संदिग्ध खातों की जांच करने के निर्देश
17-Apr-2022 2:48 PM
संदिग्ध खातों की जांच करने के निर्देश

पुलिस ने 11 बैंकों को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल।
यश बैंक में फर्जी तरीके से  अकाउंट खुला कर उसमें ऑनलाइन सट्टे की रकम डाले जाने वाले मामले को लेकर पुलिस ने अब सख्त कदम उठाया है. लगभग 20 खाते खोलकर उस में फर्जी तरीके से रकम डाले जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसको लेकर शनिवार को सुपेला पुलिस ने 11 बैंक को पत्र लिखकर संदिग्ध खातों की जांच करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि 11 बैंकों को पत्र लिखा गया है और उनके यहां जो भी संदिग्ध खाते खोले गए हैं. उसकी जानकारी मांगी गई है. जो भी खातेदार के बारे में कोई भी संदेह हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है.

उल्लेखनीय है कि सुपेला स्थित यश बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ प्रार्थी हरिकांत द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते में कहीं से रकम डाल दी गई है और जब वह इस संबंध में बैंक में जानकारी लेने गया तो उसके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की. जिसमें ऑनलाइन सट्टे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ एवं पुलिस को जानकारी मिली कि 20 खाते फर्जी तरीके से खोले गए हैं. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और इस मामले में एक आरोपी मनीष मिश्रा को गिर तार भी किया जा चुका है. अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है जल्द ही उन्हें भी गिर तार किया जाएगा.


अन्य पोस्ट